Shadow

उझानी में फाल्गुन महोत्सव का हुआ आयोजन:श्रद्धालुओ ने निकाली विशाल निशान यात्रा,श्याम बाबा के लगाये जयकारे

उझानी में श्याम फाल्गुन महोत्सव बडे धूमधाम  से मनाया जा रहा है आज  दिन शुक्रवार को श्याम भक्तो के द्वारा उझानी नगर के अनेक जगहो से जजपुरा पर स्थित प्राचीन श्याम मंदिर तक विशाल निशान यात्रा का आयोजन किया गया |

इस निशान यात्रा में श्रद्धालुओ द्वारा होली  के रंग सहित पुष्प वर्षा करते देखे गये |निशान यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री श्याम बाबा के भजनों पर नाच रहे थे और पूरा उझानी श्री श्याम बाबा के रंग में रंगा दिखाई दे रहा था |श्याम महोत्सव को लेकर स्थानिया लोगो में  काफी उत्त्साह दिखाई दे रहा था उझानी के गाँव बुर्रा के शिव मंदिर से श्रद्धालुओ के द्वारा विशाल निशान यात्रा का आयोजन किया गया |यह निशान यात्रा उझानी नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई जजपुरा के श्याम मंदिर पहुंची |जगह जगह इस निशान यात्रा का लोगो ने पुष्प बर्ष और इत्र बर्षा कर स्वागत किया निशान यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्याम बाबा के भजनों पर झूम उठे और श्रद्धालुओ ने जय श्री श्याम के जयकारे लगाये |इस निशान यात्रा में बाबा श्याम के श्रद्धालु ब्रहम नरेश,मनोज,करमवीर सेनी यादव,उमेश यादव,विन्टू यादव,राज यादव,सौरव यादव,राजीव यादव,सहित सेकड़ो महिला पुरुष इस निशान यात्रा में शामिल थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!