Shadow

बदायूं-हार्ट अटैक से आर्मी जवान की मौत

 मुजरिया थाना क्षेत्र के गाँव हरसिंह पुर निवासी एक आर्मी जवान की हार्ट अटैक आने से मौत हो गयी जवान का शव गाँव में आने पर पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गयी |रविवार को गाँव में सैनिक सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया |

गाँव हरसिंह पुर निवासी रूम सिंह उम्र 42 वर्ष जोधपुर में सेना में सिंगल रेजिमेंट में  हबलदार के पद पर तैनात थे |4 नवम्बर  शुक्रवार को   ह्रदय गति रूक गयी | बताते है की जवान रूम सिंह सुबह शुक्रवार को  अपनी ड्यूटी से अपने कमरे पर आकर सो गए थे तभी अचानक कमरे पर ही हार्ट अटैक आ गया जहाँ आर्मी के जवानो ने आनन् फानन में आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया उपचार के दोरान ही  जवान रूमसिंह की मौत हो गयी |मृतक का शव आर्मी जवान दिवांग गगोई ब अन्य जवान उनके पैत्रक गाँव लेकर पहुँचे |शव की सुचना मिलते ही गाँव में शोक की लहर दौड़ पडी |साथ ही आर्मी के जवानो के साथ ही मृतक जवान को सलामी देकर सैनिक सम्मान के साथ ही गाँव में अंतिम संस्कार कर दिया गया |मृतक जवान के  बेटे संदीप ने   मुखाग्नि दी |मृतक जवान के एक पुत्री  भी है अंत्येष्टि  स्थल पर  सेकड़ो समाजसेवी व् गाँव के लोग मौजूद रहे और जवान को भीगी नम आँखों से विदाई दी  |

बही पूर्वोत्तर राज्य मंत्री बी एल वर्मा भी मृतक आर्मी जवान की अंत्येष्टि में शामिल हुए |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!