Shadow

बदायूं – नाधा में 28 अक्टूबरसे शुरू होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

बदायूं : शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में कस्बा नाधा के न्यू आक्सफोर्ड विद्यालय में 28 अक्टूबर से होने जा रहे चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं 19वें पुराण “प्रज्ञा पुराण” कथा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला समन्वयक नरेन्द्र पाल शर्मा ने बताया कि 28 अक्टूबर (आज) को प्रातः 9 बजे नगर के श्री शिवनाथ मंदिर प्रारंभ होगी। मुख्य मार्गों से मातृशक्तियों व देवकन्याओं द्वारा शक्तिकलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम को 03 से 05 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा होगी। 29 अक्टूबर को प्रातः 9 से 12 बजे तक देव पूजन, गायत्री महायज्ञ और शाम 03 से 05 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा होगी। 30 अक्टूबर को प्रातः 9 से 12 बजे गायत्री महायज्ञ के साथ दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, विवाह संस्कार आदि विभिन्न संस्कार होंगे। शाम को 03 से 05 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा होगी। और 31 अक्टूबर को प्रातः 08 से 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार, यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली की विदाई का कार्यक्रम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!