Shadow

सी एम योगी पहुचे सहसवान ,१४०० करोड़ की परियोजनाओ का किया लोकार्पण व शिलान्यास

बदायूं। आज बदायूं के सहसवान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया। साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 1400 करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए पुरानी सरकारों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पुरानी सरकारों में जमीनों पर कब्जे होते थे लेकिन आज हमने हर गरीब परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। आज समाज का हर वर्ग खुशहाल है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश केन्द्रीय सर्वे आंकड़ों में सबसे पिछला राज्य होता था आज भाजपा के सुशासन में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है। वहीं दीवाली तक मोदी जी ने सबको फ्री राशन दिया और अब राज्य की सरकार आपको होली तक फ्री राशन देगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहसवान में प्रथम आगमन पर यहां के स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री जी सहसवान को कोई बडी सौगात दे सकते हैं लेकिन सहसवान के लोगों को मायूसी हाथ लगी। वहीं एक चर्चा आम हो गई है कि सहसवान विधानसभा के किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री के मंच पर जगह नहीं मिली जबकि इस बार 2022 के चुनाव में भाजपा सहसवान सीट जीतने के ख्बाब देख रही है। इस दौरान सीएम योगी के साथ
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, विधायक राजीव कुमार सिंह, विधायक धर्मेंद्र शाक्य, विधायक आरके शर्मा, विधायक कुशाग्र सागर व विधायक अजीत यादव ने मंच साझा किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!