Shadow

Author: Sanjeev Saxena

उझानी -दुकान से लाखों का माल गायब, CCTV में कैद हुई करतूत – दो कर्मचारियों पर गबन का आरोप

उझानी -दुकान से लाखों का माल गायब, CCTV में कैद हुई करतूत – दो कर्मचारियों पर गबन का आरोप

Uncategorized
उझानी (बदायूं)। नगर के व्यापारी रोविन जैन ने अपने ही प्रतिष्ठान में कार्यरत दो कर्मचारियों पर लाखों रुपये के माल के गबन का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उझानी नगर निवासी रोविन जैन पुत्र विनोद कुमार जैन बिजली व दवाई की थोक दुकान चलाते हैं। व्यापार के संचालन के लिए उन्होंने कुछ कर्मचारियों को रखा हुआ था। आरोप है कि इन्हीं में से दो कर्मचारियों ने धीरे-धीरे दुकान से सामान चोरी कर लिया। व्यापारी का कहना है कि जब दुकान में माल की कमी महसूस हुई तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें दोनों कर्मचारी सामान निकालते हुए नजर आए। रोविन जैन के अनुसार, चोरी किए गए माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। जब इस संबंध में आरोपित कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो वे टालमटोल करने लगे। इसके बाद व्यापारी ने मामले की लिख...
उझानी-ट्रैक्टर रोटरीवेटर की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उझानी-ट्रैक्टर रोटरीवेटर की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उझानी
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रोली निवासी 55 वर्षीय किसान नेकसू जाटव की मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार नेकसू जाटव सुबह जमरोली स्थित अपने खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कराने पहुंचे थे। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर में लगे रोटरीवेटर में अचानक रस्सी फंस गई। रस्सी निकालने के लिए वह ट्रैक्टर से नीचे उतरकर उसे हटाने लगे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन को पीछे कर दिया, जिससे नेकसू का पैर रोटरीवेटर के नीचे आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उनका पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मि...
उझानी-मनरेगा में गड़बड़ी का आरोप: कागजों में तालाब, जमीन पर गहरा गड्ढा

उझानी-मनरेगा में गड़बड़ी का आरोप: कागजों में तालाब, जमीन पर गहरा गड्ढा

उझानी
उझानी (बदायूं)। उझानी ब्लॉक के गांव बुटला दौलत के मजरा जनुईया में मनरेगा योजना के तहत किए गए कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कागजों में तालाब निर्माण और जीर्णोद्धार दिखाकर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में तालाब की खुदाई और मरम्मत के नाम पर 1 लाख 98 हजार 606 रुपये और 48 हजार 111 रुपये, यानी कुल करीब 2 लाख 46 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाली गई। हैरानी की बात यह है कि इन कार्यों से संबंधित कोई भी फोटो पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। मौके पर जाकर देखने पर तालाब की जगह करीब 20 फुट गहरा गड्ढा मिला, जिसमें न पानी है, न समतलीकरण और न ही तालाब जैसी कोई संरचना दिखाई देती है। वर्तमान में उस स्थान पर घास उग आई है और ग्रामीण वहां उपले तक थोप रहे हैं। ...
मुजरिया-परीक्षा में लापरवाही का आरोप, 10वीं की कॉपी पर दिलाई गई इंटर की परीक्षा

मुजरिया-परीक्षा में लापरवाही का आरोप, 10वीं की कॉपी पर दिलाई गई इंटर की परीक्षा

उझानी
कछला (बदायूं)। कछला क्षेत्र के राधेलाल इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों का आरोप है कि एग्रीकल्चर वर्ग की परीक्षा 10वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं पर कराई गई, जिससे उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार, राधेलाल इंटर कॉलेज के एग्रीकल्चर वर्ग के इंटरमीडिएट छात्रों का परीक्षा केंद्र मुजरिया चौकी क्षेत्र के अलीगंज स्थित एक कॉलेज में निर्धारित किया गया है। शनिवार को एग्रोनॉमी प्रथम विषय की परीक्षा के दौरान छात्रों को गलती से हाईस्कूल (कक्षा 10) की उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कर दी गईं। छात्रों का कहना है कि कॉपी पर कक्षा अंकित देखकर उन्होंने तुरंत कक्ष निरीक्षक और संबंधित शिक्षकों को अवगत कराया, लेकिन उनकी आपत्ति को नजरअंदाज कर दिया गया। आरोप है कि शिक्षकों ने कॉपियां बदलने के बजाय उसी पर परीक्षा देने के निर्देश दे दिए। अ...
उझानी – मनरेगा के नाम पर अवैध खनन का आरोप, जांच शुरू

उझानी – मनरेगा के नाम पर अवैध खनन का आरोप, जांच शुरू

उझानी
उझानी (बदायूं)। उझानी ब्लॉक के गांव बुटला दौलत में मनरेगा योजना के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। तालाब निर्माण की आड़ में स्कूल और किसान की जमीन से 20 फीट से अधिक गहराई तक मिट्टी खनन कर उसे हाईवे निर्माण में बेचने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद अब मामला जांच के दायरे में आ गया है। गांव निवासी किसान राजवीर पुत्र रामकिशोर ने आरोप लगाया है कि उनके खेत (गाटा संख्या 1384) के पास स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल (गाटा संख्या 1382) की करीब पांच बीघा जमीन पर जेसीबी से गहरी खुदाई की गई। इस दौरान उनके खेत की भी मिट्टी निकाल ली गई, जिससे जमीन पूरी तरह बंजर हो गई है। किसान का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से खेती नहीं कर पा रहे हैं, जबकि खेती ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। किसान रामकिशोर ने बताया कि जमीन को दोबारा खेती योग्य बनाने में भारी खर्च आएगा। उन्होंने पहले बीडीओ से शिकायत की, ल...
उझानी-आमने सामने से बरातियो से भरी बस में रोडबेज बस ने मारी टक्कर तीन को मौत, 9 घायल

उझानी-आमने सामने से बरातियो से भरी बस में रोडबेज बस ने मारी टक्कर तीन को मौत, 9 घायल

Uncategorized, उझानी
उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली मथुरा हाईवे पर जिरोलिया के पास आमने सामने से रोडवेज और बरातियो से भरी बस की भीषण टक्कर तीन की मौत 9 घायल प्राथमिक उपचार को राजकीय मेडीकल कालेज भेजा दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर बरेली भेज आज रविवार की सुबह मथुरा बरेली हाईवे पर रोडवेज बस और बरातियो से भरी बस जबरदस्त टक्कर हो गयी बताया जाता है कि बरात शनिवार की शाम सहावर के गांव भवन नगला से राजवीर पुत्र प्रेमपाल की  बरात बराकला उसाबा गयी थी जिसमे आज सुबह करीब 5.30 बजे के आस पास जब बरातियो से भरी बस गाँव भवन नगला बापस जा रही थी तभी जब बस बरेली मथुरा हाई बे पर स्थित जी डी गोयनका स्कूल के पास पहुंची उसी समय उझानी की ओर से तेज रफ्तार रोडवेज ने बरातियो से भरी बस मे ड्राइवर साइड से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बरातियो से भरी बस के परखच्चे उड़ गये दोनो बसो की टक्कर मे बरातियो से भरी बस मे बैठे बराती जोर जोर से चिल्लाने ...
उझानी -अडोली गांव में सीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री लगाने का आरोप

उझानी -अडोली गांव में सीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री लगाने का आरोप

उझानी
उझानी ब्लॉक क्षेत्र के गांव अडोली में बन रही सीसी सड़क को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में प्रधान से शिकायत की तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने पर प्रधान पति और उनके सहयोगियों द्वारा मारपीट की धमकी दी गई। इसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कई महिलाएं भी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध करती नजर आईं और जांच की मांग की। इस संबंध में जब उझानी ब्लॉक के वीडीओ  से सड़क निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, वे पत...
बदायूं-शेखुपुर विधानसभा के गाँव शेखुपुर सकरी जंगल में भी वोट काटने का खेल,फार्म सात का गलत प्रयोग पर लगाया अरौप

बदायूं-शेखुपुर विधानसभा के गाँव शेखुपुर सकरी जंगल में भी वोट काटने का खेल,फार्म सात का गलत प्रयोग पर लगाया अरौप

Uncategorized
शेखुपुर विधानसभा में कुल 490 मतदान स्थल हैं। कई बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटने के लिए फॉर्म-7 दाखिल किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इन फॉर्मों में आवेदक के रूप में एक ही नाम भगवान सिंह दर्ज है। फॉर्म-7 में आपत्ति का कारण अधिकांश मामलों में ‘पहले से नामांकित’ या ‘अनुपस्थित’ दर्शाया गया है, यानी संबंधित मतदाताओं को या तो गैर-स्थानीय बताया जा रहा है या कहीं और का मतदाता। जबकि बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता हैं, जिनका एसआईआर के दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जा चुका है और दस्तावेज भी जमा कराए गए थे। 20 बूथों पर 2500 से अधिक आपत्तियां सिर्फ 20 बूथों पर ही करीब 2500 से अधिक आपत्तियां सामने आई हैं। इनमें बूथ संख्या 8, 15, 19, 20, 23, 24, 241, 242, 376 से 385 तक के बूथ प्रमुख हैं। बूथ संख्या 19, 20, 241 और 242 पर अकेले 250-285 तक आपत्तियां दर्ज की गई हैं। ...
उझानी कोतवाली पहुँची महिला, मृत बच्ची को दिलाने की लगाई गुहार

उझानी कोतवाली पहुँची महिला, मृत बच्ची को दिलाने की लगाई गुहार

Uncategorized
उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठान टोला निवासी भूरी पत्नी यामीन ने अपने ससुरालियों के खिलाफ मृत बच्ची को वापस दिलाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। भूरी ने बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व गंजडुंडवारा के गांव गणेश गंज निवासी यामीन से हुई थी। करीब 20 दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष उसके साथ लगातार मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए पागल तक घोषित कर दिया गया। महिला का कहना है कि बच्ची के जन्म के समय डॉक्टरों ने नवजात को मशीन में रखने की सलाह दी थी, लेकिन ससुरालियों ने गंजडुंडवारा में बच्ची का इलाज नहीं कराया। बाद में उसके पिता उसे और बच्ची को मायके उझानी ले आए, जहां बच्ची का इलाज चल रहा था। आज तड़के करीब दो बजे इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इसकी सूचना ससुराल पक्ष को दी गई, जिस पर वे उझानी पहुंचे और जबरन मृत बच्ची को अपने साथ ले ज...
उझानी में हाईवे पर गंदा पानी जमा होने से गेहूं से भरी ट्रॉली पलटी, किसान को हजारों का नुकसान

उझानी में हाईवे पर गंदा पानी जमा होने से गेहूं से भरी ट्रॉली पलटी, किसान को हजारों का नुकसान

उझानी
उझानी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं–दिल्ली रोड पर स्थित कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास हाईवे पर गंदा पानी जमा होने के कारण बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गेहूं से भरी ट्रॉली कीचड़ में फंसकर पलट गई, जिससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, गुरूवार को  सुबह करीब 10 बजे बिल्सी क्षेत्र के गांव वीरिगंज निवासी किसान सोहनलाल अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गेहूं लादकर उझानी मंडी बेचने जा रहे थे। जब उनकी गेहूं से लदी ट्रॉली कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास पहुंची, तभी हाईवे पर बने गहरे गड्ढे में भरे गंदे पानी में ट्रॉली का पहिया फिसल गया। इससे ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई और गेहूं गंदे पानी में डूबकर भीग गया घटना के बाद किसान के गेहूं पूरी तरह खराब हो गए, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर गंदा पानी जमा रहने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।...
error: Content is protected !!