बदायूं एसएसपी ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला विशेष टीम के साथ गोष्टी की
मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन, महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से “वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ व पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा एवं मौजूद प्रभारी निरीक्षक महिलाथाना, प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी, जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा प्रभारी वन स्टॉप सेंटर मय टीम” के पुलिस लाइन जनपद बदायूँ में स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में जनपद की समस्त थानो पर गठित महिला विशेष टीम को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गयी जिससे महिला विशेष टीम के आवंटित क्षेत्र के पीड़ित एवं असहाय लोगों को समय पर मदद और लाभ मिल सके। उपस्थित महिला पुलिस कर्मियों के अपने-अपने क्षेत्र में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत समस्त क्षेत्र मे जाकर 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 दृमुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-प...








