मिनी कुंभ ककोडा मेले का राज्य सभा सांसद ने किया उद्घाटन ,हेलीकाप्टर से की पुष्प बर्षा
सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा का उद्घाटन राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा ने मुख्य द्वार का फीता काटकर किया मेले में बैंडबाजों के साथ राज्यसभा सांसद की अगुवाई की गई। बीएल वर्मा ने स्काउट कैंप, प्रदर्शनी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, बेसिक शिक्षा विभाग, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, ग्राम विकास प्राधिकरण, जल विभाग, वन विभाग, आजीविका मिशन आदि प्रदर्शिनी, सांस्कृतिक कला मंच के गंगा पर विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के मुख्य द्वार का फीता काट कर उद्घाटन किया।। मिनी कुम्भ के नाम से प्रसिद्ध मेले में तंबुओं का शहर बस गया है। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रद्धालु अपने निजी वाहनों, ट्रेक्टर-ट्राली, टैंपो, कार, मोटरसाइकिलों और पैदल के अलावा रोडबेज बसों से श्रद्धा मेला ककोड़ा धाम पहुंच रहे हैं।श्रद्धालु ब्रह्ममुहुर्त में ही हर-हर महादेव, जय गंगा मईया की जयघोष के साथ स...








