सड़क पर पत्थर पड़े होने से राहगीर हो रहे परेशान
बदायूं। 472 लाख़ की लागत से बनने वाले आठ किलोमीटर लंबाई के बीटी सड़क का पुर्निर्माण हो रहा है। सड़क का निर्माण एक वर्ष से अधिक समय बाद भी पूरा नहीं हो सका है। यह सड़क उझानी वाईपास रिलायंस पैट्रोल पंप से बरायममयखेड़ा में बदायूं बिजनौर हाइवे को जोड़ती है। वर्षों से जर्जर पड़े इस मार्ग के केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृति दिलाई थी। जिसका टेंडर ठेकेदार कुलदीप दीक्षित के नाम हुआ है।
प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के तहत आठ किलोमीटर लंबाई के सड़क का पुर्निर्माण 472 लाख किया जा रहा है। 55 लाख रुपए वर्ष तक अनुरक्षण के लिए सुरक्षित किया गया है। जिसका निर्माण ठेकेदार को 19 मई 22 तक पूरा करना है। सड़क पुर्निर्माण की कछुआ चाल से समय से सड़क का निर्माण पूर हो पाना सवाल खडे कर रहा है। सड़क निर्माण के नाम पर आठ किलोमीटर दूरी में बिछे पत्थर राहग...








