Shadow

खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ला का विदाई और नगर शिक्षा अधिकारी शशांक शुक्ल का किया स्वागत

बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ल को स्मृति चिन्ह, फूल मालाएं और शॉल ओढ़ाकर भावभीनी विदाई और शशांक शुक्ल का भव्य स्वागत किया गया। वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा और मां गायत्री का पूजन किया गया। नत्थूलाल शर्मा, परिब्राजक सचिन देव ने युगधर्म निभाने को, आज दांव पर लगा देश का विदाई गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
राष्ट्रीय पुस्कार से सम्मानित खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों का तप, त्याग और समर्पण ही राष्ट्र के भावी कर्णधारों का भविष्य संभारता है। शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों में अपार संभानाएं देखें। युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का सद्साहित्य जीवन की दिशाधारा को सन्मार्ग दिखाएगा। शिक्षा जगत को अनुकरणीय योगदान भी मिलेगा।
नव नियुक्त नगर शिक्षा अधिकारी शशांक शुक्ल ने कहा कि प्रवीन शुक्ल के कार्यकाल में जिले में अनेक बार शिक्षकों और बच्चों को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार मिले हैं। शिक्षकों और बच्चों का यह सम्मान सदैव बना रहेगा।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. जुगल किशोर ने बताया कि प्रवीन शुक्ल जिले के गौरव बनकर रहे। मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शिक्षा में दो बार नव प्रयोगों के लिए राष्ट्रीय पुस्कारों से सम्मानित हुए है।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के संयमित और पवित्र जीवन से अमूल्य संस्कार लें। ईश्वरीय और गुरुसत्ता के श्रेष्ठतम मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाएं।
समेकित शिक्षा के सुरेश कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रवीन शुक्ला के नेतृत्व में जिले भर के विद्यालयों के बच्चों ने नई ऊंचाईयों को छुआ है।
कार्यक्रम का संचालन राजेश मौर्य ने किया। विदाई समारोह में अयोध्या प्रसाद शर्मा, विपिन मिश्रा, अनुज शर्मा, कालीचरन पटेल, विमल दुबे, इंदल कुमार, अनिल शर्मा, माया सक्सेना, जितेंद्र कुमार, वंदना, शोभना, राजीव भारद्वाज, मदन लाल झा, रजनीश मिश्रा आदि ने प्रवीन शुक्ल की विदाई और शशांक शुक्ल के स्वागत में प्रतीक चिन्ह, गायत्री मंत्र का पटका और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!