तालाब के पानी मे डूबते रहे घर सचिव का ऑडियो हुआ वायरल
हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी लाख कोशिश कर लें सफाई व्यवस्था और गरीबो को आवास योजना दिलाने की, लेकिन सरकारी मशीनरी सरकारी योजनाओं का किस प्रकार मखौल उड़ाते हैं इसका अंदाजा वारयल आडियो से लगाया जा सकता है ! इन्ही लापरवाह और गैर जिम्मेदार अधिकारी और ग्राम प्रधान की इस लापरवाही से गरीबों के घर डूब जातें हैं . आपको बता दें मामला उत्तर प्रदेश के जिला बदायूँ की तहसील दातागंज के गांव रिजोला का है जहां अधिकारियों व ग्राम प्रधान की लापरवाही से गरीब आज घर से बेघर हो गए हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात तो ये है पीड़ित राहुल ने ग्राम सचिव दिनेश कुमार को जब अपना दर्द सुनाया तो सचिव उस पर रौब झाड़ते हुए कहते हैं ये तो प्राकृतिक आपदा है इसमें हम क्या कर सकते हैं उधर किसी व्यक्ति ने इस ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिस से ग्राम विकास अधिकारी समेत प्रधान की फजीहत हो रही है वह...








