उझानी -ग्रहाग सेवा केंद्र संचालक से दिन दहाडे एक लाख की लूट ,नकाबपोश बदमाश हबाई फायरिंग करते फरार
नगर मोहल्ला गंजशहीदा में गोशाला के निकट भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है। यहाँ अनेकपाल अपने भाई रवेन्द्र पुत्र चंद्रपाल शाक्य के साथ ग्राहक सेवा केंद्र को चलाते हैं। सोमवार दोपहर करीबन 2 बजे रवेन्द्र शाक्य एसबीआई शाखा से एक लाख रुपये निकालकर वापस लौट रहा था। अभी वह गौशाला के निकट अपनी गली के मोड़ पर पहुंचा ही था कि एक बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
रवेन्द्र कुछ समझ पाता कि इसके पहले ही एक युवक ने पिस्टल निकाल कर उसे सटा दिया। इसके बाद रुपयों भरा बैग छीन हवाई फायर करते हुए भाग गए। सूचना के बाद थानाध्यक्ष अजय चाहर मौके पर पहुंचे। उन्होंने भुक्तभोगी से घटना के बारे में पूछताछ की। दुस्साहसिक घटना की जानकारी होने पर एसएसपी संकल्प शर्मा व सीओ गजेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं पर भी जांच-पड़ताल कर रही है।...








