उझानी -बीएसएफ जवान की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटेक से मौत,सैकड़ो लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए
उझानी। उझानी के बीएसएफ जवान का शनिवार सुबह ड्यूटी के दौरान त्रिपुरा में निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार सुबह कछला घाट पर जवानों ने ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
नगर के किलाखेड़ा निवासी स्व.भगवत सरण के 45 वर्षीय बेटा पवन सक्सेना त्रिपुरा के अगरतला में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के नायक हवलदार के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह हार्टअटैक आने के बाद उनका निधन हो गया। सैनिक के पार्थिव शरीर को पहले त्रिपुरा से हवाई जहाज से दिल्ली और फिर शनिवार देर रात सड़क मार्ग से बीएसएफ के जवान तिरंगे से लिपटे हुए जवान के शव लेकर किलाखेडा स्थित उनके घर लाया गया। जहां पार्थिव शरीर को सेना के जवानों ने परिवार और अन्य लोगों को अंतिम दर्शन के लिए रखा।
रविवार सुबह करीबन 8 बजे घर से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंत...








