बदायूं-पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां

बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। सूक्ष्म जगत के परिशोधन के लिए आत्मीय परिजनों ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। पुंसवन संस्कार, दीक्षा संस्कार, विद्यारंभ संस्कार के अलावा यज्ञोपवीत संस्कार आदि संपन्न हुए।

गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव, जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा और सुरेंद्र नाथ शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। आत्मीय परिजनों और सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। उसके बाद मां गायत्री की भव्य आरती की गई। कन्या भोज कराया गया। रजनी देवी पत्नी गौरी शंकर, विद्या देवी पत्नी रमन देव का पुंसवन संस्कार हुआ। किसी ने खीर तो किसी ने शरबत की व्यवस्था की। यज्ञ में इस मौके पर रामचंद्र प्रजापति, दिनेश कुमार गुप्ता, अनवीर सिंह, माया सक्सेना, राजेश्वरी, आर्येंद्र यादव, भुवनेश शर्मा, अमित माहेश्वरी, वीरपाल, ललतेश कुमार, शिशुपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!