![बिसौली गुण्डागर्दी, बिसौली विधायक समेत 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज ,मीडिया कर्मी के साथ की मारपीट ,आचार सहिंता का किया उलंघन](http://budaunreport.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-22-at-16.43.14.jpeg)
बिसौली गुण्डागर्दी, बिसौली विधायक समेत 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज ,मीडिया कर्मी के साथ की मारपीट ,आचार सहिंता का किया उलंघन
शुक्रवार रात मोहल्ला कच्ची सराय पुरानी टंकी वाली गली वार्ड 17 में फहीम पुत्र पंडित जी फल वाले के यहां पर भाजपा प्रत्याशी बिसौली विधायक कुशाग्र सागर की जनसभा का आयोजन किया किया था। यहाँ समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा, बाकायदा मंच भी लगाया गया। बिल्सी रोड बिसौली निवासी मीडियाकर्मी विपिन कुमार यादव यहाँ कवरेज करने पहुँचे थे, इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक समर्थकों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया, और गाली-गलौज के बाद मारपीट की। आरोप है कि यह सब विधायक के इशारे पर हुआ और मीडियाकर्मी का मोबाइल और कैमरा भी तोड़ दिया गया।
मीडियाकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने बिसौली विधायक कुशाग्र सागर, राजू कोली, नितिन मिश्रा, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक शर्मा, दीपक शाक्य, मकसुदी, इश्तियाक, इजहार फहीम, जाकिर, जाकिर पुत्र इमरान, राशिद, महबूब, ओबेशी, चुन्नू और सादिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बिसौली कोतव...